
पंजाब भाजपा प्रधान अश्विनी शर्मा ने किया पटियाला शहरी भाजपा जिला टीम का ऐलान–बलविंदर सिंह और वरुण गोयल बने जिला महामंत्री
पंजाब भाजपा अध्यक्ष श्री अश्वनी शर्मा के आदेशों पर पार्टी ने शुक्रवार को चंडीगढ़ में पटियाला जिला शहरी भाजपा टीम का ऐलान कर दिया। इसमें बलविंदर सिंह और वरुण गोयल को जिला महामंत्री बनाया गया है। इसके अलावा वरिंदर बत्रा, मनोज हिंगोना, अरविंद रतन आशु, इंद्र कुमार, वरुण जिंदल, वरिंदर खन्ना, सुशील गोयल हैप्पी और प्रदीप गोयल को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है । इसी तरह सतनाम सिंह विरक, हरमेश कुमार, नरेश जसूजा, विशाल शर्मा, रमन शर्मा, कुलदीप मित्तल, सविता नैयर और मनप्रीत सिंह चड्ढा को जिला सचिव बनाया गया है। जगदीश कुमार को जिला कोषाध्यक्ष सुभाष शर्मा को प्रेस सचिव, हितेश सेठ को ज्वाइंट प्रेस सचिव और राहुल मेहता को मीडिया इंचार्ज व कविता सारोवाल को जिला प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। जिला भाजपा शहरी प्रधान हरिंदर कोहली ने इन नियुक्तियों की पुष्टि करते हुए बताया कि पार्टी प्रधान अश्विनी शर्मा के परामर्श और सूबे के अन्य सीनियर नेताओं के साथ सलाह मशवरा करने के बाद इस टीम का ऐलान किया गया है।
पटियाला जिला शहरी प्रधान हरिंदर कोहली ने कहा कि बेशक इस टीम में काम करने वाले पार्टी के कार्यकर्ता फ्रंट लाइन पर काम करेंगे, लेकिन उनके लिए जिले का हर छोटे से छोटा कार्यकर्ता जिला प्रधान के समान है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने निष्ठा के साथ काम करने वाले लोगों को जिम्मेदारी सौंपी है और पार्टी ने यह भी साफ किया है कि आगे इस टीम में और भी विस्तार किया जा सकता है। इसलिए जो भी कार्यकर्ता पार्टी के लिए ईमानदारी निष्ठा के साथ काम करेगा उसे आगे फ्रंट लाइन में अहम जिम्मेदारी सौंपी जाएगी ।
